राय उमानाथ बली का 31वां स्थापना दिवस भव्य रूप में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे राय उमानाथ बली में 27 मार्च 2018 को होगा।


26 मार्च, 2018 लखनऊ। थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पहली बार कैसरबाग स्थित प्रमुख सांस्कृतिक केन्द्र राय उमानाथ बली का 31वां स्थापना दिवस भव्य रूप में मनाया जाएगा। आम जन को जोड़ते हुए मुख्य आयोजन खुले मैदान में किया जा रहा है।

सचिव दबीर सिद्धिकी ने बताया कि विश्व रंगमंच दिवस पर 27 मार्च 1987 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह ने इसका उद्घाटन कला के उत्थान के लिए किया था। उस समारेाह में नाट्य प्रस्तुति भी हुई थी। इस संदर्भ में अन्य जानकारियां फेसबुक पेज https://tafwaup.blogspot.in/ पर दी जाएंगी। इस अवसर पर केक काटा जाएगा। मेराज आलम की ओर से पपेट शो पेश किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे राय उमानाथ बली में 27 मार्च 2018 को होगा। इसमें हर साल राय उमानाथ बली के नाम से सम्मान भी दिया जाएगा। यह परंपरा इसी साल से शुरू की जा रही है।

सादर धन्यवाद

भवदीय



अनिल मिश्र गुरुजी

संरक्षक

8604535051


Comments

Popular posts from this blog

Media Business Line and Benefits to Artists and Audience

थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र० द्वारा आर्टिस्ट आई कार्ड मात्र 100 रु० में